Mr.Ajay Kumar Bhatti
(Chairperson)

Mr.B N KUSHWAHA
(EO)

Contact Us

05735-225976
+91-9412481430
npdankaur@yahoo.com


Welcome to Nagar Panchayat, Dankaur
  • श्री द्रोणाचार्य जो कि सर्वकालीन महानतम सर्वश्रेष्ठ गुरुओं में से एक थे, की कर्मस्थली दनकौर है | जो कि पूर्व कल में “द्रोणकौल” के नाम से प्रसिद्ध थी| यही पर गुरु द्रोणाचार्य ने पाण्डव एवं कौरव पुत्रो को शस्त्र विद्या सिखायी थी| इसी धार्मिक स्थल पर महान शिष्य एकलव्य ने श्री द्रोणाचार्य को प्राप्त किया और इसी स्थान पर अपने गुरु की प्रतिमा बनाकर शस्त्र विद्या का ज्ञान प्राप्त कर महान धनुर्धर कहलाया| किवदन्ती है कि दनकौर स्थित प्रसिद्ध प्राचीन तालाब की खुदाई के समय एकलव्य द्वारा बनाई गई गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा निकली, जो आज भी मंदिर में विद्यमान है| नगर दनकौर ग्रेटर नोएडा के परी चौक से मात्र 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और भारत की प्रथम फार्मूला वन रेसिंग ट्रैक के वी० आई० पी० प्रवेश द्वार के सामने स्थित है| दनकौर नगर, जिला गौतमबुद्धनगर का एक धार्मिक नगर है जहाँ प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक भव्य मेला भी लगता है| इस अवसर पर एक दिन का जनपद अवकाश भी घोषित है| ग्रेटर नोएडा से आगरा शहर को जाने वाला यमुना एक्सप्रेस-वे भी दनकौर नगर के समीप से होकर गुजरता है|
  • दनकौर नगर 28.35 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 77.55 डिग्री पूर्वी देशान्तर में स्थित है| दनकौर नगर समुन्द्र तल से 194 मीटर (636 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है|
  • दनकौर नगर दिल्ली महानगर से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| दनकौर नगर उत्तर रेलवे की दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर स्थित “दनकौर रेलवे स्टेशन” से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है|
  • दनकौर नगर, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर एवं तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है|




















Copyright @ 2014-2015 | Unique Technologies.com | All Rights Reserved.